भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"देखूँ फिर क्या होता है? / रमेश तैलंग" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रमेश तैलंग |अनुवादक= |संग्रह=मेरे...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

17:40, 15 फ़रवरी 2017 के समय का अवतरण

मोती जैसी एक बूँद को
रख लूँ अपनी मुट्ठी में
देखूँ फिर क्या होता है?

इस मोती में सबसे पहले
देखूँ अपना चेहरा,
फिर धीरे से इसे हवा के
कंधों पर दूँ लहरा,
अगर कहो तो हँसते-हँसते
अभी मसल दूँ चुटकी में
देखूँ फिर क्या होता है?

केले के पत्ते पर बैठा
दूँ, जेसे महारानी,
या गुलाब पर इसे
सजा दूँ बिंदी बना सुहानी,
या ले जाऊँ इसे छुपाकर
अपने घर तक छुट्टी में
देखूँ फिर क्या होता है?