भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

धीरे से आ जा री / जगदम्बा चोला

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:41, 17 सितम्बर 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=जगदम्बा चोला |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KK...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

धीरे से आ जा री, अंखियन में निंदिया,
आ जा री आ जा, धीरे से आ जा...!
जागा है मेरा राजकुंवर, तू आके सुला जा,
पंखा झले प्यारी मैया, तू आके पलना झुला जा।
पलकों पे आके, तू हौले से अइयो,
सोते कुंवर को तू यूं न जगइयो।
कच्ची नींद न उठइयो री निंदिया,
आ जा री आ जा, धीरे से आ जा...!
छोटे-से मुख से ली है जमुहाई,
आंखें उनींदी हैं, नींद झुक आई।
हौले-हौले दियो झोटा, लाला जग जाएगा,
रात अभी बाकी है, शोर मचाएगा।
भूख से रोएगा मेरा राजा,
निंदिया धीरे से आ जा।
धीरे से आ जा री, अंखियन में निंदिया,
आ जा री आ जा, धीरे से आ जा...!