भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

पढ़ो पोथी में राम लिखो तख्ती पे राम / भजन

Kavita Kosh से
सम्यक (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:11, 17 अप्रैल 2009 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

पढ़ो पोथी में
पढ़ो पोथी में राम लिखो तख्ती पे राम ।
देखो खम्बे में राम हरे राम राम राम ॥

राम राम राम राम राम ॐ । ( २)
राम राम राम राम राम राम । ( २)
राम राम राम राम हरे राम राम राम ॥

देखो आंखों से राम सुनो कानों से राम ।
बोलो जिव्हा से राम हरे राम राम राम ॥
राम राम

पियो पानी में राम जीमो खाने में राम ।
चलो घूमने में राम हरे राम राम राम ॥
राम राम

बाल्यावस्था में राम युवावस्था में राम ।
वृद्धावस्था में राम हरे राम राम राम ॥
राम राम

जपो जागृत में राम देखो स्वपन में राम ।
पाओ सुषुप्ति में राम हरे राम राम राम ॥
राम राम