भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

पद / 4 / चन्द्रकला

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:54, 19 सितम्बर 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=चन्द्रकला |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatPad}...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

ध्यान धरै तुम्हरो निसिबासर नाम तुम्हार रटै बिसरै ना।
गावत है गुन प्रेम-पगी मन जोवत है छिन दीठि टरै ना॥
‘चन्द्रकला’ बृषभानु-सुता अति छीन भई तन देखि परै ना।
बेगि चलो न बिलंब करो अति व्याकुल है वह धीर धरै ना॥