भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
पल भर भी गर जी लें साथ / मृदुला झा
Kavita Kosh से
Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:46, 4 मई 2019 का अवतरण (Rahul Shivay ने पल भर भी गर जी लें साथए / मृदुला झा पृष्ठ पल भर भी गर जी लें साथ / मृदुला झा पर स्थानांतरि...)
यह होगी अनुपम सौगात।
नील गगन में निकला चाँद,
जग-मग तारे सगरी रात।
अलसाई उन्मन है भोर,
फैली लाली उमगे गात।
मतवाली तितली चहुँ ओर,
फूलों पर करती आघात।
बगों में जब नाचे मोर,
समझो आई है बरसात।
आये जब आमों में बौर
कोयल कूके आधी रात।
विरहन के दुख का नहीं ओर,
नींद न आये बैरन रात।