भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

बड़े व्यभिचारी कुलकानि तजि डारी / अज्ञात कवि (रीतिकाल)

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 09:53, 30 जून 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अज्ञात कवि (रीतिकाल) }} <poem> बड़े व्यभिचारी कुलकान...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

बड़े व्यभिचारी कुलकानि तजि डारी ,
निज आतमा बिसारी अघ ओघ के निकेत हैँ ।
जटा सीस धारैँ मीठे बचन उचारैँ न्यारे ,
न्यारे पँथ पारैँ सुभ पँथ पीठ देत हैँ ।
गावत कहानी बेद भेद की न मानी ,
ऎसे उमर कहानी होत आए बार सेत हैँ ।
कवि ठकुराई मेँ बिराग की बड़ाई करैँ ,
माई माई करिके लुगाई करि लेत हैँ ।

रीतिकाल के किन्हीं अज्ञात कवि का यह दुर्लभ छन्द श्री राजुल महरोत्रा के संग्रह से उपलब्ध हुआ है।