भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"बनावटी सिंह / सुखराम चौबे 'गुणाकर'" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुखराम चौबे 'गुणाकर' |अनुवादक= |संग...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

12:08, 10 जुलाई 2015 के समय का अवतरण

गधा एक था मोटा ताजा,
बन बैठा वह वन का राजा!

कहीं सिंह का चमड़ा पाया,
चट वैसा ही रूप बनाया!

सबको खूब डराता वन में,
फिरता आप निडर हो मन में,

एक रोज जो जी में आई,
लगा गरजने धूम मचाई!

सबके आगे ज्यों ही बोला,
भेद गधेपन का सब खोला!

फिर तो झट सबने आ पकड़ा,
खूब मार छीना वह चमड़ा!

देता गधा न धोखा भाई,
तो उसकी होती न ठुकाई!