भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

बहुत बादल बरसे / नीना कुमार

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:54, 14 फ़रवरी 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नीना कुमार }} {{KKCatGhazal}} <poem> बरसे हैं बहु...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

बरसे हैं बहुत हम पर, हैं यूँ मुसलसल<ref>लगातार</ref> बरसे
आज अपने शहर में भी, हैं बहुत बादल बरसे

क्यों न फिर खामोश ज़हन के फैले बियाबाँ में
शोर उठे, कोई घटा छाये, कोई हलचल बरसे

जो तलातुम<ref>तूफ़ान</ref>-ए-जज़्बात रहा घूम फ़लक<ref>आकाश</ref> पर
राह तक रहा है- के आज या फिर कल बरसे

और जो बर्फ से हो गए थे नमनाक<ref>आंसू-भरे</ref> से एहसास
शोला-ए-बर्क़<ref>बिजली</ref> के संग मिल कर के पिघल बरसे

काबिल-ए-बयाँ नहीं थे वो जो ख़्वाब निहाँ<ref>छिपे हुए</ref> थे
शोर-ओ-पैहम<ref>लगातार शोर में</ref> में, आब-जू<ref>नदी</ref> बनके निकल बरसे

कभी माहताब<ref>चांद</ref> सा चमक जाता, सैलाब-ए-अब्र<ref>बादलों की बाढ़</ref>
जैसे बोलती आँखों में से, है खामोश ग़ज़ल बरसे

शब्दार्थ
<references/>