भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

बाग़ों में टहलता अन्धेरा / देवेन्द्र कुमार

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:40, 23 अप्रैल 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=देवेन्द्र कुमार |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

बाग़ों में टहलता
अन्धेरा।

धूल फाँकता, धुआँ उड़ाता
चिड़ियों के पंख फड़फड़ाता
डाँक रहा गाँव का
सबेरा।

आधी उज्जर, आधी करिया
साँय-साँय करती दुपहरिया
ख़ाली घर
भूतों का डेरा।

पत्तों की वर्दियाँ उछाले
फूलों से साँप को निकाले
है कोई बावरा
सपेरा।