भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मुफ़लिसी में दिन बिताते हैं यहाँ / मृदुला झा

Kavita Kosh से
Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:35, 4 मई 2019 का अवतरण (Rahul Shivay ने मुफ़लिसी में दिन बिताते हैं यहाँए / मृदुला झा पृष्ठ [[मुफ़लिसी में दिन बिताते हैं यहाँ / म...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

फिर भी सपने हम सजाते हैं यहाँ।

मज़हबी बातें उठाकर लोग कुछ,
आपसी झगड़ें बढ़ाते हैं यहाँ।

दूसरों के ग़म को हैं कम आँकते,
अपने गम में छटपटाते हैं यहाँ।

झूठी बातों का ढिंढोरा पीट कर,
सच से कैसे मुँहे छुपाते हैं यहाँ।

ज़िन्दगी भर साथ रह कर भी अलग,
इस तरह से भी निभाते हैं यहाँ।

अपना कैसा हाल है जाने नहीं,
लोग सब पर मुस्कराते है यहाँ।