भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मैक्सिको सिटी / विष्णुचन्द्र शर्मा

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:04, 17 मार्च 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विष्णुचन्द्र शर्मा |अनुवादक= |संग...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

मन है जो उड़ रहा है
मन में पाँव उगे हैं
कैसी है मैक्सिको सिटी!
कैसे हैं लोग बाग!
बार-बार मन में
एक नाम मार्गरीटा का आ रहा है।
चेहरा अभी धुँधला है मार्गरीटा का
रानी ने मार्गरीटा के साथ खड़े
डेविड की तस्वीर दी है
कब अमेरिका से डेविड गए थे
मैक्सिको सिटी!
कब उसने एक होटल शुरू किया था।
मेरे कवि के लिए
फ्रीडा क्रोल एक पेंटिंग है
मैक्सिको सिटी की।