भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मोटर / श्रीनाथ सिंह

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 02:54, 4 जुलाई 2016 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=श्रीनाथ सिंह |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KK...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

आज बन गया हूँ मैं मोटर।
हटो नहीं खाओगे ठोकर।
पों पों पों पों भागो यारों।
मेरा रस्ता त्यागो यारों।
दूर बहुत जाना है मुझको।
फिर वापस आना है मुझको।
काम दौड़ना सरसर मेरा।
दिन भर करता रहता फेरा।
जब आयगी रात अँधेरी।
लखना भारी ऑंखें मेरी।
जिधर जिधर से निकलूंगा मैं।
दिवस रात का कर दूंगा मैं।