भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"ये भी अपना क़ुसूर है यारो / कांतिमोहन 'सोज़'" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कांतिमोहन 'सोज़' |अनुवादक= |संग्रह=...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 18: | पंक्ति 18: | ||
जान देना भी एक हुनर ठहरा | जान देना भी एक हुनर ठहरा | ||
किसको इसका शऊर है यारो । | किसको इसका शऊर है यारो । | ||
+ | |||
+ | शेख़ जन्नतनशीं हुआ शायद | ||
+ | उसके पहलू में हूर है यारो । | ||
हो न हो उसकी आमद-आमद है | हो न हो उसकी आमद-आमद है |
15:03, 20 फ़रवरी 2015 के समय का अवतरण
ये भी अपना क़ुसूर है यारो ।
वो अगर दूर-दूर है यारो ।।
मेरे ऊपर वो जां निसार करे
माजरा कुछ ज़रूर है यारो ।
उसको दस्ते-सितम पे नाज़ बहुत
मुझको दिल पर ग़रूर है यारो ।
जान देना भी एक हुनर ठहरा
किसको इसका शऊर है यारो ।
शेख़ जन्नतनशीं हुआ शायद
उसके पहलू में हूर है यारो ।
हो न हो उसकी आमद-आमद है
आज तारों में नूर है यारो ।
सोज़ से आज मांग लो कुछ भी
आज वो पुरसरूर है यारो ।।