भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

वही दरबारी तरीके / पंख बिखरे रेत पर / कुमार रवींद्र

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 02:38, 15 जुलाई 2016 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कुमार रवींद्र |अनुवादक= |संग्रह=प...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

वही राजा -वही परजा
वही दूरी

वही ऊँचे महल
सपनों के झरोखे
राजपथ पर वही फिसलन
वही धोखे

वही दरबारी तरीके - जी-हुज़ूरी

तार सोने के
शहर पैबंद सिलते
आँख-मूँदे
बस्तियों से दिन निकलते

रोज़ जलसे में गुज़रती रात पूरी

रेशमी चेहरे
लगाये हैं जमूरे
गुंबजों की भीड़ में
सूरज अधूरे

शाह की मीनार - हैं पहरे ज़रूरी