भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

वो महफ़िलें, वो शाम सुहानी कहाँ गई / साग़र पालमपुरी

Kavita Kosh से
सम्यक (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:12, 29 जून 2008 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मनोहर 'साग़र' पालमपुरी }} Category:ग़ज़ल वो महफ़िलें, वो शाम...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

वो महफ़िलें, वो शाम सुहानी कहाँ गई

मेह्र—ओ—वफ़ा की रस्म पुरानी कहाँ गई


कुंदन —सा जिस्म चाट गई मौसमों की आग

चुनरी वो जिसका रंग था धानी कहाँ गई


कहते हैं उस सराए में होटल है आजकल

पुरखों की वो अज़ीम निशानी कहाँ गई


इतने कटे हैं पेड़ कि बंजर हुई ज़मीन

नदियों की पुरख़राम रवानी कहाँ गई


खिलते थे कँवल जिसमें वो तालाब ख़ुश्क है

बदली वो जिससे मिलता था पानी कहाँ गई


मकर—ओ—रया के क़िस्से हैं सबकी ज़बान पर

उल्फ़त की पुर—ख़ुलूस कहानी कहाँ गई


‘साग़र’! ये आन पहुँचे हैं हम किस मुक़ाम पर

मुड़—मुड़ के देखते हैं जवानी कहाँ गई !