भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

शब्द / प्रताप सहगल

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:18, 14 अक्टूबर 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रताप सहगल |अनुवादक= |संग्रह=अंध...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

शब्द की सत्ता की पहचान
सिर्फ़ नाद से नहीं होती.
होता है हर शब्द के पास
अपना एक प्रभामण्डल

उस प्रभामण्डल में नहाकर ही
पकड़ में आता है शब्द।

शब्द को चिमटे से पकड़-पकड़कर
कहीं फिट करना
या ढेलों की तरह
एक-दूसरे पर मारना
या कन्दुक की तरह उछालना
पहुंचना नहीं है शब्द के पास।

समूचा व्यक्तिगत होता है शब्द.
होता है शब्द जब चमकीली धूप
या मौसम की गन्ध
तब हम शब्द की सत्ता के करीब होते हैं
नहीं तो बस ताउम्र शब्दों को
गधों की तरह ढोते हैं।