भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

शुभ दिन आया / कुमार रवींद्र

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:58, 23 अक्टूबर 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कुमार रवींद्र |अनुवादक= |संग्रह=र...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

शुभ दिन आया
और हवाओं में रँग बिखरे
कैसे क्वाँरे
 
आओ सजनी, देखें चलकर
इंद्रधनुष निकला है छत पर
 
शुभ दिन आया
रात हुई बरखा में भीगे
फूल लग रहे कितने प्यारे
 
ऋतु-नहाई है धूप लॉन पर
चंपा से है ओस रही झर
 
शुभ दिन आया
बाँचें हम भी रंग पर्व के
भीतर जो इतिहास हमारे
 
पत्तों पर गुलाल बिखराकर
भोर लिख रहा ढाई आखर
 
शुभ दिन आया
बौराई है अमराई भी
कोयल ने ऋतुमन्त्र उचारे