भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

सुधियों के गाँव / एक बूँद हम / मनोज जैन 'मधुर'

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:33, 29 जनवरी 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मनोज जैन 'मधुर' |अनुवादक= |संग्रह=ए...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

मना पाँखी उड़ चल रे
सुधियों के गॉव

पिहू-पिहू पपीहरा
मस्ती में गाए
सावन की बूँदों से
तनम न सरसाए
गोरी के थिरक उठे
मस्ती में पाँव

अमुआ की डाली पर
झूल रही बाला
मन चाहे छू लेना
मेघों की माजा
यौवन की छाँव तले
ढॅंढूं मैं छाँव

पायल की झनन-झनन
कर रही ठिठोली
पनघट भी बोल रहा
रस-भीनी बोली
टेर रही पियराये
महुआ की छाँव