भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

सुनबे बारौ कोउ नाँय, टर्रामें चों / नवीन सी. चतुर्वेदी

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:27, 1 मई 2016 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नवीन सी. चतुर्वेदी |अनुवादक= |संग्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

"सुनबे बारौ कोउ नाँय, टर्रामें चों"।
ऐसौ कह कें अपनौ जोस घटामें चौं॥

जिन कों बिदरानों है - बिदरामंगे ही।
हम अपनी भासा-बोली बिदरामें चौं॥

ब्रजभासा की गहराई जगजाहिर है।
तौ फिर या कों उथलौ कुण्ड बनामें चौं॥

ऐसे में जब खेतन कों बरखा चँइयै।
ओस-कनन के जैसें हम झर जामें चौं॥

जिन के हाथ अनुग्रह कों पहिचानत नाँय।
हम ऐसे लोगन के हाथ बिकामें चौं॥

मन-रंजन-आनन्द अगर मिलनों ही नाँय।
तौ फिर दुनिया के आगें रिरियामें चौं॥

हम कों गूँगौ-बहरौ थोरें'इ बननौ है।
फोन करंगे - चैटिंग में चिटियामें चौं॥

मनुवादिन सौं जिन कों नफरत है वे लोग।
मनुवादिन कों बेटा-बेटी ब्यामें चौं॥

नाँय नहाए तौ का कछ घट जावैगौ।
द्वारें ठाड़ी लछमी कों बिदरामें चौं॥

अन्य गजल में बतरामंगे बाकी बात।
या कों ही द्रौपद कौ चीर बनामें चौं॥