भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

सुर्ता-पद-निर्वाण (1) / अछूतानन्दजी 'हरिहर'

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 08:54, 13 अप्रैल 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अछूतानन्दजी 'हरिहर' |अनुवादक= |संग...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

सुर्ता तन मन धन कुर्बान, है निर्वाण-पद में विचरी।
जागा आतम-अनुभव ज्ञान, परख सतगुरु से करी॥
सुर्ता सत्य सार पहिचान, यथारथ की जाँच परी।
तब रोचक भयानक जान, अंध विश्वास बिसरी॥
सुर्ता आत्मिक दैहिक मान, त्याग मत देय तिसरी।
बिन दैशिक वृत्ति विज्ञान, शूद्ध नहिं होत खरी॥
सुर्ता तीनों अनुभव प्रमाण, प्रमेय, पारख ले धरी।
पाया जीवन-मुक्ति निसान, "हरिहर" व्याधि हरी॥