भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

सूम / मुंशी रहमान खान

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 09:41, 13 अगस्त 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मुंशी रहमान खान |अनुवादक= |संग्रह= ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

सूम लक्ष्‍मी पाय कर नहीं भजैं हरिनाम।
उनका ईश्‍वर द्रव्‍य है नहीं दान से काम।।
नहीं दान से काम पेट भर अन्‍न न खावैं।
करैं दान कहिं भूल कर घर बैठे पछितावैं।।
कहैं रहमान सूम धन खैहैं शैतान मचावैं धूम।
द्यूत सुरा अरु बुरे कर्म में सब धन नाशै सूम।।