भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

स्वप्नजीवी / प्रताप सहगल

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:27, 14 अक्टूबर 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रताप सहगल |अनुवादक= |संग्रह=अंध...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

स्वप्नजीवी लोग
खोज रहे हैं/रेखाओं में
स्वप्नों का मूर्त संसार
मिट्टी से कटे
मृत परम्परा से सटे
लोग
भंवर में फंसे
खोज रहे हैं
कोई अनाम राह।

स्वप्नजीवी हैं
कोई स्वप्नद्रष्टा नहीं
इन्हें यही मिला है विरासत से
स्वप्नद्रष्टा नहीं
स्वप्नजीवी बनो
और इन्तज़ार करो
किसी मसीहा का
वही एक दिन आएगा
बन्द सन्दूकची का ढक्कन उठाएगा।
इसमें तिलस्म कैद है
तिलस्म नये-नये सपने देता है
लोग मसीहा के इन्तज़ार में हैं
लोग टटोल रहे हैं अपना भविष्य
स्वप्नजीवी लोग!