भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

हँस के हरेक ज़हर को पी जाय फकीरा / ऋषभ देव शर्मा

Kavita Kosh से
चंद्र मौलेश्वर (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:01, 27 अप्रैल 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=ऋषभ देव शर्मा |संग्रह=तरकश / ऋषभ देव शर्मा }} <Poem> हं...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

 
हंस के हरेक जहर को पी जाय फकीरा
सच बोलता हुआ नहीं घबराय फकीरा

खिल जाय धूप गाँव में हो जाय सवेरा
जो रात के अंधेर में जग जाय फकीरा

आकाश का सुमन मिले यह सोच सूलियाँ
हर बार हर चुनाव में चढ़ जाय फकीरा

पदचाप लोकतंत्र की बस एक पल सुने
फिर पाँच साल तक तके मुँह बाय फकीरा

उसको न रक्तपात से तुम मेट सकोगे
सम्भव नहीं कि खौफ से मर जाय फकीरा
 
आजन्म तेज़ आंच में इतना तपा-गला
इस्पात की चट्टान में ढल जाय फकीरा

सबके नकाब नोंच दे बाज़ार में अभी
अपनी पे मेरे यार! जो आ जाय फकीरा