भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

हावड़ा पुल की शाम / शलभ श्रीराम सिंह

Kavita Kosh से
Himanshu (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:16, 29 मार्च 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शलभ श्रीराम सिंह |संग्रह=कल सुबह होने के पहले / श…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जलयानों ने सौंपा तट को विश्राम !
हुगली की लहरों में
डूब गई शाम !

ट्रामों-कारों-रिक्शों पर बैठा है शहर !
थकी-थकी आँखों के आगे है केवल घर :
बच्चे की सालगिरह (?)
पत्नी की बीमारी (?)
भाई का ब्याह (?)
कहीं जाने की तैयारी (?)

आओ,
ऊपर चलें !
पुल के ऊपर चलें !
ऊपर-ऊपर चलें !
हाँ-हाँ अब घर चलें !

दिशा-दिशा लटक गईं नागिन की केचुलें !
क्षितिजों की खिड़कियाँ शायद कल फिर खुलें !