भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

अंतर / शेखर सिंह मंगलम

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:57, 30 अप्रैल 2022 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शेखर सिंह मंगलम |अनुवादक= |संग्रह=...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

आप मुझे भरोसे में नहीं लिए
मैं इंसानों पर
अप्रतिबंधित भरोसा कर लेता हूँ;
यह अलग बात कि
आप खुद को समझदार
और मुझे मूर्ख समझ रहे किन्तु
मेरी समझ और आपकी समझदारी में
वृक्षारोही गिलहरी और लोमड़ी का अंतर है।