भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

Kavita Kosh से
सम्यक (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:39, 21 फ़रवरी 2010 का अवतरण

यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

विषय सूची

योगदान से संबंधित प्रश्न

क्या मैं अपनी रचनाएँ कविता कोश में जोड़ सकती हूँ?

कविता कोश में केवल उन रचनाकारों की रचनाएँ जोड़ी जा सकती हैं जिनके नाम रचनाकारों की सूची में जुड़े़ हुए हों। यदि आपका नाम इस सूची में नहीं है तो आप अपनी रचनाएँ नहीं जोड़ सकते।

इस सूची में नए नाम जोड़ने का अधिकार केवल कविता कोश टीम को है और ऐसा करने की एक नियत प्रक्रिया है। यदि आप चाहते हैं कि आपका नाम इस सूची में जोड़ने पर विचार किया जाए तो इसके लिये आपको आवेदन करना होगा। आवेदन की प्रक्रिया के बारे में जानने के लिये यहाँ क्लिक करें

क्या कोश में योगदानकर्ताओं के कार्य का लेखा-जोखा रखा जाता है?

कविता कोश में यदि कोई योगदानकर्ता कोई रचना जोड़ता है तो उस रचना के पन्ने पर योगदानकर्ता का नाम नहीं लिखा जा सकता। इसका अर्थ हालांकि यह नहीं है कि कविता कोश में योगदानकर्ताओं के द्वारा किये गये कार्य का कोई लेखा-जोखा नहीं रखा जाता। कोश में योगदानकर्ता के सदस्य नाम के साथ यह पूरा रिकॉर्ड रहता है कि किसने कोश में क्या किया है। इस रिकॉर्ड को कोई भी कभी भी देख सकता है। जब योगदानकर्ता कोई बदलाव करता है तो हाल में हुए बदलाव सैक्शन में एक रिकॉर्ड बन जाता है... उदाहरण के लिये:

(फर्क) (इतिहास) . . ग़ालिब / परिचय‎; १०:४५ . . (-५०२) . . सम्यक (वार्ता | योगदान | अवरोधित करें)

इस उदाहरण रिकॉर्ड में सम्यक योगदानकर्ता का नाम है। इसी तरह का रिकॉर्ड आपके हर योगदान के लिये बनेगा। इस रिकॉर्ड में यदि आप योगदान लिंक पर क्लिक करेंगे तो आप योगदानकर्ता द्वारा अभी तक किये गये सारे योगदान देख पाएंगे।

कविता कोश के बारे में

क्या कविता कोश में केवल प्रतिष्ठित रचनाकारो की रचनाओं का ही संकलन किया जाता है?

ऐसा नहीं है। कविता कोश के द्वार हर अच्छी काव्य रचना के लिये खुले हैं। हालांकि किन रचनकारों की रचनाओं का संग्रह इस कोश में किया जाएगा, यह तय करने का पूरा अधिकार केवल कविता कोश टीम को है। जो रचनाकार इस बाबत आवेदन करना चाहते हैं; वे कृपया आवेदन की प्रक्रिया के बारे में पढ़ने के बाद इसके अनुसार ही आवेदन करें।

क्या कविता कोश रचनाएँ प्रकाशित करता है?

नहीं। कविता कोश हिन्दी काव्य का एक विशाल कोश है और इसमें रचनाकार की रचनाओं का संकलन किया जाता है।

क्या कविता कोश एक ई-पत्रिका है?

कविता कोश ई-पत्रिका नहीं है। यह एक कोश है जिसके स्वामी और वर्धक हम सभी हैं -आप भी! कविता कोश आपका सहयोग चाहता है -हम सब के सहयोग से ही यह खजाना बढेगा। आप कवियों की सूची में दिये गये कवियों की अधिक से अधिक रचनाओं का यूनिकरण करने में अपना योगदान दें। देखें: कविता कोश में योगदान कैसे करें

कविता कोश में वर्तनी (Spelling) की त्रुटियाँ हैं। ऐसा क्यों?

कविता कोश के पन्नों को कोई भी बदल सकता है और नये पन्ने भी बना सकता है। सभी लोग वर्तनी की शुद्धता पर एक सा ध्यान नहीं देते और इसी कारण कोश में उपलब्ध सामग्री में त्रुटियाँ होने के आसार बढ जाते हैं। लेकिन कविता कोश में उपलब्ध सामग्री की गुणवत्ता में लगातार सुधार होता रहता है। आपसे निवेदन है कि यदि आप कोई त्रुटि देखें तो उसे तुरंत दूर कर दें। ऐसा करने के लिये उस पन्ने के ऊपर दिये गये बदलें लिंक का प्रयोग करें।

क्या कविता कोश में रचनाएँ जोड़ने से कॉपीराइट का उलंघन नहीं होता?

इसके बारे में यहाँ पढ़े

क्या कविता कोश से किसी का कोई आर्थिक हित जुड़ा है?

कविता कोश के साथ किसी का भी कोई भी आर्थिक हित नहीं जुडा है। कविता कोश किसी को कोई आर्थिक लाभ नहीं पहुंचाता। बल्कि इसके उलट कविता कोश टीम के सदस्य इस कोश को स्थापित रखने के लिये अपनी ओर से धन खर्च करते हैं। कविता कोश के स्वप्न को साकार करने के लिये विश्वभर के हिन्दी-प्रेमी स्वेच्छा से कोश में योगदान कर रहे हैं।

कविता कोश की वैबसाइट सुंदर नहीं दिखती

कविता कोश के रूप में सुधार जारी है। अभी यह केवल शुरुआत है। धीरे धीरे इसका रूप सँवरेगा। परंतु कविता कोश एक कोश है -पत्रिका नहीं। इसलिये हमारा ध्यान इसमें उपलब्ध सामग्री की मात्रा और शुद्धता पर अधिक होना चाहिये और रूप-सज्जा पर कम।

क्या कविता कोश विकिपीडिया का अंग है?

नहीं! हो सकता है कि कविता कोश दिखने में आपको विकिपीडिया लगे परन्तु यह विकिपीडिया प्रोजेक्ट का हिस्सा किसी भी तरह से नहीं है। कविता कोश विकि तकनीक पर आधारित एक जालस्थल है। इस कोश को स्वतंत्र-रूप से ललित कुमार ने स्थापित किया है और इसका संचालन कविता कोश टीम नामक एक समूह करता है।