भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

अप्प दीपो भव / शुद्धोदन 2 / कुमार रवींद्र

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:17, 5 जुलाई 2016 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कुमार रवींद्र |अनुवादक= |संग्रह=अ...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

बाहर है अँधियारा - भीतर भी राजा के

क्या था कल - क्या है अब
सोच रहे शुद्धोदन
भिक्षु हुए सभी कुँवर
धीर नहीं धरता मन

सूख गये सभी ताल-पोखर भी राजा के

सात वर्ष पिछले थे
शनि की साढ़े-साती
देख दशा महलों की
फटती उनकी छाती

फेरे मुँह खड़े सभी चाकर भी राजा के

कौन उन्हें साजे अब
ढह रहे कँगूरे हैं
महलों में -आसपास
जगह-जगह घूरे हैं

झूठे हो गये सभी आखर भी राजा के