भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

आवाज़ों को सुनसानों तक ले जाने दो / डी. एम. मिश्र

Kavita Kosh से
Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:33, 23 अगस्त 2017 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

आवाज़ों को सुनसानों तक ले जाने दो
कुछ पानी रेगिस्तानों तक ले जाने दो।

आँखों के रिश्ते काजल से आगे भी हों
ग़म के किस्से मुस्कानों तक ले जाने दो।

लड्डू-पेड़े पाषाणों पर खूब चढाते
कुछ उसमें से इन्सानों तक ले जाने दो।

वो लोकसभा, वो राजसभा क्या करती है
यह जनता के भी कानों तक ले जाने दो।

यह देश गरीबों का भी है पैसे वालो
कुछ उनके भी अरमानों तक ले जाने दो।