भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

उसका ख़याल / संजय शेफर्ड

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:00, 7 मई 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=संजय शेफर्ड |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

उसका ख्याल मेरी देह पर चढ़े
खाल की तरह है
जब आता है
गुलाबी ठण्ड में भी धूप का एक कतरा
मेरी रूह पर फैल जाता है
और जब जाता है तो देह उघाड़ हो जाती है
कभी- कभी सोचता हूं
यह कमबख्त आता ही क्यूं है ?
चलो ! आ भी गया तो
फिर हृदय में समाने की बजाय
आत्मा को लहूलुहान कर
देह से दूर वापस जाता ही क्यूं है ?
पर ख्याल तो ख्याल है
इसका आना और जाना
सांसों के चलते रहने तक लगा ही रहेगा
देह स्थिर, सत्य है, शाश्वत है
खुद को ढ़कने का जतन
अब तो हमें सीख ही लेना चाहिए।