भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कब से गोरी है घूंघट में / विजय 'अरुण'

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:34, 22 फ़रवरी 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विजय 'अरुण' |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatGhaz...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

कब से गोरी है घूंघट में
कठिनाई है बहुत उलट में।

हीरा हीरा ही रहता है
ताज में या कूड़ा करकट में।

पी की मूरत मन में उतरी
कुछ तो पाया नींद उचट में।

चेहरे का उपहार बंधा है
सजनी की इस सुंदर लट में।

कभी याद-सी जल उठती है
सीने के सूने मरघट में।

यह अब ज़हर-सा क्या बहता है
गंगा जी के पावन तट में।

 'अरुण' जाम से पीने वाला
आज वह क्या ढूंढे तलछट में।