भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

किताब मेरी! / रमेश तैलंग

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:44, 14 जुलाई 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रमेश तैलंग |संग्रह= }} {{KKCatBaalKavita}} <poem> रा...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

रात हो गयी तू भी सो जा
मेरे साथ, किताब मेरी,
सपनों की दुनिया में खो जा
मेरे साथ, किताब मेरी!

बिछा दिया है बिस्तर तेरा
बस्ते के अन्दर देखो,
लगा दिया है कलर बॉक्स का
तकिया भी सुन्दर, देखो!
मुँहफुल्ली, अब तो ख़ुश हो जा
मेरे साथ किताब मेरी!

तुझे पता है, सुबह-सुबह
फिर जगना है हम दोनों को,
भागम-भागी में स्कूल
निकलना है हम दोनों को। |
फड़-फड़ न कर, अब चुप हो जा
मेरे साथ, किताब मेरी!