भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
क्या रहस्य है तुम उदास हो / श्यामनन्दन किशोर
Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:38, 27 अक्टूबर 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=श्यामनन्दन किशोर |अनुवादक= |संग्र...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
क्या रहस्य है, तुम उदास हो?
आये कितने संकट के क्षण।
सहे सभी तुमने निर्भय बन।
पर चुप कब बैठी तुम बोलो
इस प्रकार, इतनी निराश हो?
क्या रहस्य है, तुम उदास हो?
कहो न मैं क्या कर दिखलाऊँ?
कैसे इस दिल को समझाऊँ?
जब पूनम-हासिनी ले रही
रह-रह लम्बी-सी उसाँस हो।
क्या रहस्य है, तुम उदास हो?
क्या माँगे मरुथल का राही?
(तट पर भी कब मिटी तबाही!)
जब सागर के अन्तस्तल में-
ही धू-धू जल रही प्यास हो।
क्या रहस्य है, तुम उदास हो?
(5.9.54)