भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

चाहे हों कितने ही विद्या-कला / हनुमानप्रसाद पोद्दार

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:34, 12 जून 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हनुमानप्रसाद पोद्दार |अनुवादक= |स...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

(धुन खंभावती-ताल कहरवा)
 
चाहे हों कितने ही विद्या-कला-निपुण, भोगी श्रीमन्त।
चाहे हों सम्राट, राष्ट्रपति, चाहे हों गृह त्यागी संत॥
भौतिक भोग-शरीर-नामसे जो रखते मनका सबन्ध।
पाते सतत अशान्ति-दुःख वे, नहीं टूटता उनका बन्ध॥
जो भोगस्थ न हों हो रहते नित्य सतत प्रभुके चरणस्थ।
वे आस्वादन करते द्वन्द्वरहित नितशान्ति-सुधा-सुख, स्वस्थ॥
चाहे हों दरिद्र वे सब विधि, दीन-हीन सबसे परित्यक्त।
सुख स्वरूप वे रहते नित्य अनन्त दिव्य प्रभु-पद-‌आसक्त॥
निर्मल भगवत्प्रेम-भास्करका होते ही दिव्य प्रकाश।
मिट जाता अघ दुःख-‌अन्धतम, छाता ज्योतिर्मय उल्लास॥
बहती वहाँ मधुर रस धारा पलवित कर सारा संसार।
रह जाता न कहीं कैसा भी रञ्चक कटु विष, विषय-विकार॥