भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

दाना-पानी देती है सिर्फ यह धरा! / मुकेश निर्विकार

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:57, 20 जुलाई 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मुकेश निर्विकार |अनुवादक= |संग्र...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

बेशक,
कितने ही ऊँचे उड़ ले
धरती से
नील-गगन में पंछी

पर-
वापस आयेँगे
इसी धरा पर
फिर-फिर कर

क्योंकि-
आकाश
सिर्फ हवाबाजी कराता है

दाना-पानी देती है
सिर्फ यह धरा!