भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

धुआँधार / असंगघोष

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 03:13, 16 अक्टूबर 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=असंगघोष |अनुवादक= |संग्रह=हम गवाह...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

सर्पाकार बहती
एक वेगवान नदी
पानी भरी संगमरमरी खाई में
धड़ाम से गिर पड़ी

नदी के गिरने से
चारों ओर शोर मचा
घर्षण हुआ
खाई का पानी
धुआँ-धुआँ धार हो उठा
मैं हठात् खड़ा देखता रहा
इस तरह नदी का गिरना

चंद ही कदमों के बाद
नदी का गिरना न गिरना
बराबर हो गया
वह फिर सरपट भागने लगी
जैसे उसे कुछ हुआ ही न हो!