भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

पतंग / बालकृष्ण गर्ग

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:40, 22 मई 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=बालकृष्ण गर्ग |अनुवादक= |संग्रह=आ...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

(1)
रूप अनोखा, प्यारे रंग,
उड़ती फिरूँ हवा के संग;
देख-देख तुम होते दंग,
कहते हैं सब मुझे ‘पतंग’।

(2)
रंग-बिरंगी उड़ें पतंग,
साथ हवा के, बढ़े पतंग;
आसमान में लड़ें पतंग,
जो हारें, गिर पड़े पतंग।
[राष्ट्रीय सहारा (लखनऊ, 4 नवंबर 1996]