भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
बरखा बहार फूल कली की चमन की बात करैं / मदन मोहन शर्मा 'अरविन्द'
Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 01:18, 7 अक्टूबर 2016 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मदन मोहन शर्मा 'अरविन्द' |अनुवादक=...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
बरखा बहार फूल कली की चमन की बात करैं
सुधि भूल जायँ और सलोने सपन की बात करैं
उथले भए लखात सबै रीत-प्रीत के धारे
कित जाय बुझै प्यास कहाँ आचमन की बात करैं
हँसि कैं उतार देत अचक पीठ में छुरी गहरी
सूधे रहे न लोग निरी बाँकपन की बात करैं
बिखरे तमाम पंख जमाने के जाल में जिनके
सपनौ जिनैं उड़ान कहा वे गगन की बात करैं
यजमान की कमी न पुरोहित की तौ पै ध्यान रहै
उनके जरैं न हाथ कहूँ जो हवन की बात करैं