भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

बाँकेमल का बड़ा समोसा / प्रकाश मनु

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:42, 16 फ़रवरी 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रकाश मनु |अनुवादक= |संग्रह=बच्च...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

गरम समोसा, गरम समोसा,
लाओ-लाओ जरा समोसा।
बाँकेमल का बड़ा समोसा,
अहा, प्लेट में पड़ा समोसा।
इसमें थोड़ी चटनी डालो,
खाओ-खाओ, झटपट खा लो।
स्वाद बड़ा है इसमें भाई,
खाते अंकल, खाती ताई।
खाकर कहते-बड़ा करारा,
‘सी-सी’ करता है जग सारा!