भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
भालू आया / द्वारिका प्रसाद माहेश्वरी
Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:12, 21 सितम्बर 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=द्वारिका प्रसाद माहेश्वरी |अनुव...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
लाठी लेकर भालू आया
छम-छम छम-छम छम-छम-छम
डुग-डुग डुग-डुग बजी डुगडुगी
डम-डम डम-डम डम-डम-डम
ढोल बजाता मेढक आया,
ढम-ढम ढम-ढम ढम-ढम-ढम
मेढक ने ली मीठी तान,
और गधे ने गाया गान।