भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

माधव! नित मोहि दीजियै निज चरननि कौ ध्यान / हनुमानप्रसाद पोद्दार

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:37, 5 दिसम्बर 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हनुमानप्रसाद पोद्दार |अनुवादक= |स...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

माधव! नित मोहि दीजियै निज चरननि कौ ध्यान।
सकल ताप हर मधुर सुचि, आत्यंतिक सुख-खान॥
सब तजि सुचि रुचि सौं सदा भजन करौं बसु जाम।
रहौं निरंतर मौन गहि, जपौं मधुरतम नाम॥
मन-‌इंद्रिय अनुभव करैं नित्य तुहारौ स्पर्श।
मिटैं जगत के मान-मद-ममता-हर्ष-‌अमर्ष॥
रति-मति-गति सब एक तुम, बनैं अनंत-‌अनन्य।
तुम में भाव भरे हृदय जुरि हो जीवन धन्य॥