भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

रंगों का धूम-धड़क्का / प्रकाश मनु

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:53, 16 फ़रवरी 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रकाश मनु |अनुवादक= |संग्रह=बच्च...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

फिर रंगों का धूम-धड़क्का, होली आई रे,
बोलीं काकी, बोले कक्का-होली आई रे!
मौसम की यह मस्त ठिठोली, होली आई रे,
निकल पड़ी बच्चों की टोली, होली आई रे!

लाल, हरे गुब्बारों जैसी शक्लें तो देखो-
लंगूरों ने धूम मचाई, होली आई रे!
मस्ती से हम झूम रहे हैं, होली आई रे!
गली-गली में घूम रहे हैं, होली आई रे!

छूट न जाए कोई भाई, होली आई रे!
कह दो सबसे-होली आई, होली आई रे!
मत बैठो जी, घर के अंदर, होली आई रे!
रंग-अबीर उड़ाओ भर-भर, होली आई रे!

जी भरकर गुलाल बरसाओ, होली आई रे!
इंद्रधनुष भू पर लहराओ, होली आई रे!
फिर गुझियों पर डालो डाका, होली आई रे!
हँसतीं काकी, हँसते काका- होली आई रे!