भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

रिश्तों की जंजीर न माँगो / रंजना वर्मा

Kavita Kosh से
Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:50, 3 अप्रैल 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रंजना वर्मा |अनुवादक= |संग्रह=गुं...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

रिश्तों की जंजीर न माँगो
मुझ से मेरी पीर न माँगो

अश्क़ों में डूबी आँखों से
नज़रों की शमशीर न माँगो

खाली दामन खला जिंदगी
तुम ऐसी तकदीर न माँगो

धोखे से जो लगे श्रवण को
कोई ऐसा तीर न माँगो

ख कर दुआ गालियाँ दे जो
ऐसा मस्त फ़कीर न माँगो

आपस में दुश्मनी बढ़ाये
ऐसी तो तदबीर न माँगो

स्याह रँगों से बनी हुई जो
वो मेरी तस्वीर न माँगो