भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

लोरी / रमेश तैलंग

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:15, 16 फ़रवरी 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रमेश तैलंग |अनुवादक= |संग्रह=मेरे...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

खिली चाँदनी गोरी-गोरी,
सो जा मेरे नन्हे वीर।
अम्माँ तेरी गाए लोरी,
सो जा मेरे नन्हे वीर!

पिंजरे भीतर मिट्ठू सोया,
और खा-पीकर कुत्तू सोया,
सोई चूँ-चूँ चिड़िया रानी,
सोए राजा रंक, फकीर।
सो जा मेरे नन्हे वीर!

गंगा सोई, जमुना सोई,
और छोटी-सी बहना सोई,
बांदर सोए, पातर सोए,
सोई दुनिया भर की भीर।
सो जा मेरे नन्हे वीर।