भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

शुभ कर्पूरगौर तन / हनुमानप्रसाद पोद्दार

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:57, 29 अक्टूबर 2016 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हनुमानप्रसाद पोद्दार |अनुवादक= |स...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

(राग मेघरञ्जनी-ताल धमार)

शुभ कर्पूरगौर तन, त्रिनयन, शशिशेखर त्रिपुण्ड वर भाल।
 जटाजूट सिर, छत्र नागफण, सुर-सरिता राजत सब काल॥
 अक्ष-रत्न-हारावलि-मण्डित, नीलकण्ठ, भूषित तन व्याल।
 जय मृत्युंजय बाघबर अभयप्रद चतुर्बाहु सुविशाल॥