भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

सांपों को दूध पिलाने की / धनराज शम्भु

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:10, 7 दिसम्बर 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=धनराज शंभु |संग्रह= }} Category:गज़ल <poeM> ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

सांपों को दूध पिलाने की हमारी आदत हो गयी है
औरों के तले दब कर जीने की हमारी आदत हो गयी है

सुबह होठों से फूल झड़ते हैं शाम को छुरियाँ चलती हैं
हर प्रकार की वार सहने की हमारी आदत हो गयी है

नाक दबा कर हम हमेशा ही तेल पीते रहे हैं
सभी हजम कर जाते अब तो ज़हर की हमारी आदत हो गयी हैं

रोशनी भरे शहर में जीने से अब डर लगने लगा है
मातमी विरान में अब जीने की हमारी आदत हो गयी है

जी चाहता है कि सारी दुनिया के लिए फना हो जाएँ
अब तो जान हथेली पर रखने की हमारी अदत हो गयी है।