भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

सावन की बूँदें / आनंद गुप्ता

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:41, 2 मई 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=आनंद गुप्ता |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

केले के पत्तों पर
बूँदें मोतियों सी उछल रही है
नीचे उछलते कूदते बच्चे
 अंजुरी भर ‌‌‌भर कर
लूट रहे हैं सृष्टि का वैभव
सावन
बच्चों की हँसी मे झर झर बरस रहा है ।