भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

स्याम! मोरी लाज तिहारे हाथ / स्वामी सनातनदेव

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:43, 21 नवम्बर 2014 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

राग तैलंग, तीन ताल 23.8.1974

स्याम! मोरी लाज तिहारे हाथ।
कहा कहों मेरे मनमोहन! अपनी औगुन-गाथा<ref>अवगुणों की कहानी</ref>॥
जानत हो सब ही मो मनकी, उरझन जो मो माथ।
साधन-अराधन बिनु हूँ मैं तरन चहों भव-पाथ॥1॥
लच्छ दूर, करनी न कहूँ कछु कहा करों अब नाथ!
सब बल सिथिल, सिथिल पौरुष हूँ, दीखत कोउ न साथ॥2॥
पै है अति हि भरोस तिहारो, तुम अनाथके नाथ।
या ही सों सब आस-त्रास तजि तकहुँ तिहारो हाथ॥3॥
सरनागतकी पत राखत हो, जगत विदित यह बात।
हौं हूँ चरन-सरन तकि आयो, क्यों त्यागहुगे नाथ!॥4॥

शब्दार्थ
<references/>