भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

Changes

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मृदुल कीर्ति |संग्रह=श्रीमदभगवदगीता / मृदुल की…
{{KKGlobal}}
{{KKRachna
|रचनाकार=मृदुल कीर्ति
|संग्रह=श्रीमदभगवदगीता / मृदुल कीर्ति
}}
<poem>
इति क्षेत्रम, ज्ञानम् ज्ञेयम कौ,
मैं सार संक्षेप कह्यो तोसों.
जेहि तथ्य सों जानि के भक्त मेरौ ,
अथ निश्चय ही मिलिहै मोसों

हे अर्जुन! प्रकृति और पुरुष ,
दोउन कौ जानि अनादि इन्हें.
सब राग द्वेष त्रिगुणी माया ,
भी जानि प्रकृति सों आदि इन्हें

करमन कारज के मूल माहीं,
कारण प्रकृति ही जात कही.
सुख-दुःख , कलेशन भोगन में,
कारण जीवात्मा होत यही

प्रकृतिस्थ जना, तो प्रकृति जन्य.
प्रकृति माहीं ही रहत सदा.
त्रिगुनी द्रव्यन के भोग योग,
शुभ-अशुभ जनम मय भोग मदा

रहे देह माहीं अपि ,ज्ञानी तौ,,
बस देखत माया , होत परे.
अनुमन्ता, भरता होय के भी ,
निज मूल ब्रह्म मय, होत नरे

अथ देह धरे, पर देह परे,
जेहि जना तत्त्व सों जानत हैं.
व्यवहार तथापि करैं, जग कौ,
पुनि जन्म कदापि न पावत हैं

कितनेहूँ जनान , हिया माहीं,
लखैं ब्रह्म कौ ध्यान के योगन सों.
निष्काम करम के योगन सों,
कछु, योग के योग सों, योगन सों

कछु अन्य कई अज्ञानी जना,
पथ ज्ञानिन कौ अपनावत हैं,
जस सुनयो, करयो तस विधि जनान,
भाव सिन्धु मरन तरि जावत हैं

स्थावर जंगम वस्तु सबहिं,
हे अर्जुन! जो कछु उपजत है.
क्षेत्रज्ञ क्षेत्र के योगन सों
सगरे जग माहीं जनमत हैं

संसार विनासन हारो है,
तस माहीं प्रभू परमेश्वर कौ,
सम भाव कौ भाव , हिया धारे.
तेहि , देखि सकें अखिलेश्वर कौ

सम भाव सों देखत ऐसो जना,
सब प्राणिन माहीं महीश्वर कौ.
तन मरत, आत्मा अविनासी ,
यहि मरम जानि मिलें ,ईश्वर कौ

जेहि मानुष , ऐसो देखति कि,
प्रकृति ही करम करै सगरौ,
तेहि जानि अकर्ता , आतमा कौ,
यहि मरम जानि जीवन संवरौ

सगरे संसारन प्रानिन कौ,
विस्तार आधार है एक विभो,
जेहि कालहिं ऐसो समुझत है,
तेहि कालहिं , मुक्त हो , पावें प्रभो

सुन अर्जुन! निर्गुण ब्रह्म अनादि ,
अकर्ता और निर्लिप्त महे,
तन माहीं बसै, तबहूँ नाहीं ,
करमन सों लिप्त हो लेश अहे

जस व्यापक है आकाश सबहिं,
पर सूक्षम अति निर्लिप्त रहै,
तस देह में बास, तथापि न देह,
सों, नैकहूँ आतमा लिप्त रहै

जस अर्जुन! एकहिं सूरज सों,
ज्योतित सगरौ ब्रह्माण्ड भयौ.
तस एकहिं आतमा देह सकल ,
ज्योतित करि देत है , तथ्य कह्यौ

क्षेत्र -क्षेत्रज्ञन , भेद विकारन ,
ज्ञान नयन सों जाने जना जो.
मोक्ष विधि, तिन जानि के तत्त्वन,
ब्रह्महिं पावें, ज्ञानी मना जो
</poem>