भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

स्याम मोहिं तुम बिन कछु न सुहाय / हनुमानप्रसाद पोद्दार

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

स्याम मोहिं तुम बिन कछु न सुहाय।
जब तें तुम तजि ब्रज गये मथुरा, हिय उथल्यौ‌ई आवै॥
बिरह-बिथा सगरे तनु यापी, तनिक न चैन लखावै।
कल नहिं परत निमिष इक मोही, मन-समुद्र लहरावै॥
नँद-घर सूनौ, मधुबन सूनौ, सूनी कुंज जनावै।
गोठ, बिपिन, जमुना-तट सूनौ हिय सूनौ, बिलखावै॥
अति विहवल वृषभानु-नंदिनी, नैननि नीर बहावै।
सकुच बिहा‌इ पुकारि कहति सो-’स्याम मिलै सुख पावै’॥