भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

हिमगिरि में हिम से आच्छादित / हनुमानप्रसाद पोद्दार

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

(राग शिवरञ्जनी-ताल कहरवा)

हिमगिरिमें हिमसे आच्छादित हिमाकार शंकर अविकार।
 अमल धवल निज रूप समाहित त्रिगुणातीत विविध आकार॥
 जटाजूट युत, भुजन्ग-भूषित, सिरसे बहती सुरसरि धार।
 शायित लुक्कयित हिममें हर कर वर हिमातिथ्य स्वीकार॥